Rajasthan Government Scheme: राजस्थान सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना शुरू की है. किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने पर ₹10,000 का अनुदान मिलेगा. आवेदन “मित्र पोर्टल” पर होंगे. सीकर में 1,500 यूनिट लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.
राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत घोषित की है. रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए अब वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने पर आर्थिक सहयोग मिलेगा. गोवर्धन जैविक उर्वरक कार्यक्रम के तहत प्रति यूनिट ₹10,000 का अनुदान दिया जाएगा.
सरकार का लक्ष्य मिट्टी की सेहत सुधारना और रसायनों के हानिकारक प्रभाव को कम करना है. लंबे समय से रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता घट रही है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी असर दिख रहा है. इसीलिए जैविक विकल्पों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है.