सचिन पायलट को राजस्थान की मिलेगी कमान, कहां जाएंगे अशोक गहलोत? ये है कांग्रेस का सीक्रेट प्लान

जयपुर। सचिन पायलट राजस्थान की राजनीति से दूर नहीं रहना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राजस्थान का दामन नहीं छोड़ना चाहते। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच की होड़ ने कांग्रेस का काफी नुकसान किया। लेकिन अब कांग्रेस बड़ा निर्णय लेने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही कांग्रेस पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को राजस्थान की कमान सौंप सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सचिन पायलट को राजस्थान की जिम्मेदारी मिलेगी तो अशोक गहलोत का क्या होगा?

क्या है कांग्रेस का ‘अशोक गहलोत प्लान’ साल 2022 में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनाव होने जा रहे थे, तब कांग्रेस का प्लान था कि अशोक गहलोत को केंद्र की राजनीति में लाया जाए। लेकिन अशोक गहलोत का मन राजस्थान की राजनीति में ही लगा हुआ था। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देना चाहता था। तब अशोक गहलोत के मन में एक बार फिर से राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा बनी हुई थी। लेकिन जब चुनाव नतीजे आए तो कांग्रेस को राजस्थान में बुरी तरह से हाल मिली और कांग्रेस के साथ ही अशोक गहलोत का भी सपना टूट गया। अब कांग्रेस राजस्थान में नेतृ्त्व परिवर्तन करने का प्लान बना रही है। इस प्लान के तहत कांग्रेस सचिन पायलट को राजस्थान में फ्री हैंड देगी और जून में खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव भी होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस राजस्थान से अशोक गहलोत को राज्यसभा सांसद बनाएगी और उन्हें केंद्र की राजनीति में लेकर आएगी।

साल 2028 में राजस्थान का विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव में अभी 25 महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। इस दौरान कांग्रेस पहले से तैयारी करके चुनाव में उतरने के प्लान में है। ऐसे में बीते दिनों राहुल गांधी और सचिन पायलट की दिल्ली में मुलाकात भी हुई थी। मुलाकात के दौरान सचिन पायलट ने राजस्थान वापस जाने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। केरल चुनवा के लिए भी कांग्रेस ने पायलट को जिम्मेदारी सौंपी है।

युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है।