Jaipur News: राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर अब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना और एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 16 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे प्रदेश में दो सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा.
Jaipur News: जयपुर जिला प्रशासन की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रवर्तन के बाद अब अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जाएगा.
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने 16 से 27 फरवरी तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान पूरे प्रदेश में गैस एजेंसियों, होटल-ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और फैक्ट्रियों में घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग की सघन जांच होगी.