बंगला, गाड़ी, बैंक बैलेंस…सितंबर से नोटों में खेलेंगे इस राशि वाले लोग!

Venus Nakshatra Transit 2025: ज्योतिष शास्‍त्र में शुक्र ग्रह की गिनती सबसे शुभ ग्रहों में की जाती है. क्‍योंकि शुक्र ग्रह धन-दौलत, विलासिता, प्रेम का कारक है. शुक्र ग्रह ही व्‍यक्ति को भौतिक सुख देता है. 3 सितंबर 2025 को शुक्र ग्रह गोचर करके अश्‍लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को शुक्र का नक्षत्र गोचर धन कमाने के नए-नए मौके देगा. आपका पद-प्रभाव बढ़ेगा. नई जिम्‍मेदारियां मिलेंगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन पर्सनालिटी में अलग ही निखार लाएगा. जिससे लोग आपसे प्रभावित नजर आएंगे. जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. धन, सुख-समृद्धि बढ़ेगी. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष शुभ है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शुक्र का गोचर अचानक धन लाभ करवा सकता है. जो लोग नया घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे थे, उनका सपना पूरा होगा. नौकरी या बिजनेस में तरक्की मिलने के योग बनेंगे.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा. आपको उन्‍नति मिलेगी. वर्कप्‍लेस पर सम्‍मान मिलेगा. कारोबार में तेजी रहेगी. यात्रा पर जा सकते हैं. धन लाभ होगा.

मकर राशि
मकर राशि वालों को शुक्र का अश्‍लेषा नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में सकारात्‍मक फल देगा. आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, उनका व्‍यापार बढ़ेगा. बस जल्‍दबाजी में फैसले ना लें. आमदनी बढ़ने के भी योग हैं.