नाक, होंठ या आंख! चेहरे का कौन सा तिल आपको बना सकता है करोड़पति? जानें इनसे जुड़े छिपे हुए संकेत

Mole Astrology: चेहरे पर मौजूद तिल सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं होते. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद तिल व्यक्ति के भाग्य, चरित्र और भविष्य के बारे में गहरे संकेत देते हैं. तिलों की स्थिति को समझकर कोई व्यक्ति खुद और सामने वाले के बारे में बहुत कुछ बता सकता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद हर तिल शुभ संकेत नहीं देते. कुछ तिल ऐसे होते हैं, जो भविष्य को लेकर डरावने या अशुभ संकेत भी देते हैं. व्यक्ति के चेहरे पर तिल का होना भी विशेष संकेत देता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नाक, होंठ और आंख के आसपास मौजूद तिल किस बात का संकेत देते हैं.

होंठों के आसपास तिल
होंठ के ऊपर तिल- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग स्वभाव से बहुत बातूनी होते हैं. इनमें दूसरों को अपनी बातों से मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत कला होती है. इन्हें महंगी और विलासितापूर्ण चीजों का शौक होता है.

होंठ के पास या नीचे तिल- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये लोग काफी चतुर और कामुक प्रवृत्ति के होते हैं. ये खुले विचारों वाले होते हैं और अपनी आजादी से समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता.

नाक पर तिल
नाक की नोक या आसपास- जिन लोगों की नाक पर तिल होता है, वे सुख-संपत्ति के मालिक बनते हैं. हालांकि, इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है.

नाक के ठीक नीचे तिल- ऐसे जातक अक्सर अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं. इन्हें भीड़-भाड़ से ज्यादा एकांत पसंद होता है और ये बहुत ही गिने-चुने लोगों से अपनी बातें साझा करते हैं.

माथे पर तिल
माथे पर तिल होना किसी राजयोग से कम नहीं माना जाता. यह व्यक्ति के बुद्धिमान और धनवान होने का सूचक है. ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है और इनका जीवन सुखमय बीतता है.

गालों पर तिल
दाहिने या बाएं गाल पर तिल होना एक रक्षा कवच की तरह माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोगों का भाग्य उन्हें बुरी नजर से बचाए रखता है. हालांकि, इन्हें अपने लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन आखिरकार ये सफल होते हैं.

आंखों के पास तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंखों के कोने या पलकों के पास तिल वाले लोग संवेदनशील और भावुक होते हैं. ऐसे जातकों में दूसरों को परखने की क्षमता जबरदस्त होती है. ये आसानी से सामने वालों के चरित्र को पढ़ लेते हैं.

तिल के रंग का भी होता है महत्व
सामुद्रिक शास्त्र में सिर्फ स्थान ही नहीं, बल्कि तिल का रंग भी मायने रखता है. शरीर पर मौजूद काले तिल को आमतौर पर शुभ संकेत देने वाला माना जाता है. जबकि, चेहरे पर मौजूद लाल रंग के तिल वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का संकेत देते हैं. ऐसे लोगों को अपने दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ते हैं.