अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। आपका जन्म महीने की जिस भी तारीख को होता है, उससे आपका मूलांक का निर्धारण होता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर एक मूलांक की अपनी विशेषताएं हैं। ये किसी न किसी ग्रह से भी संबंध रखते हैं।
मूलांक 1
कुछ मूलांक वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति सबसे ज्यादा लॉयल होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 व 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है।
मूलांक 1 का स्वामी
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है। इस कारण इन लोगों में सूर्य के समान ही तेज पाया जाता है। ये लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं और इनकी नेतृत्व क्षमता भी काफी शानदार होती है। इसके साथ ही इनके अंदर कई और भी खूबियां होती हैं।
पार्टनर के प्रति लॉयल
मूलांक 1 वाले लोग बेहद ईमानदार होते हैं। ये लोग अपना रिश्ता काफी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। जीवनसाथी के प्रति ये लोग काफी लॉयल होते हैं। इनकी लव लाइफ भी स्थायी होती है।
स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी
मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये किसी भी काम को बेहद निपुणता के साथ करते हैं। यह लोग अधिकतर सही डिसीजन लेते हैं।
हठी और अहंकारी
मूलांक 1 वाले लोग कुछ हद तक हठी और अहंकारी भी होते हैं। ये किसी के अंडर रहकर काम करना कम पसंद करते हैं। ये काफी निडर होते हैं और कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाते हैं।
आर्थिक स्थिति
मूलांक 1 के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। ये खूब पैसा भी कमाते हैं। इस कारण इनको कभी धन की कमी नहीं होती है। इनको अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इनकी मूलांक 2,3,9 वालों के साथ अच्छी दोस्ती होती है।
पढ़ाई में तेज
ये पढ़ाई में काफी तेज होते हैं। इन लोगों को रिसर्च आदि कार्यों में सफलता मिलती है। ये अपने ज्ञान के दम पर खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इनके लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है।