क्या ब्रेकअप के बाद EX को देना चाहिए मौका, जानें प्रेमानंद महाराज की सलाह!

किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ लड़ाई होती है. कई बार कपल के बीच कुछ विवाद हो जाते हैं. कुछ विवाद इतने बढ़ जाते हैं जिस वजह से ब्रेकअप हो जाता है. ब्रेकअप के बाद कुछ लोग पार्टनर की लाइफ में वापस जाने की कोशिश करता है. ऐसे में क्या पार्टनर को माफ करना चाहिए. आइए जानते हैं इस पर प्रेमानंद महाराज की क्या राय है.

ब्रेकअप के बाद माफी मांगते हैं
अक्सर ब्रेकअप के बाद लोग अपने पार्टनर से माफी मांगते हैं. माफी मांगने के बाद अपने रिलेशनशिप को फिर से एक मौका देते हैं. ब्रेकअप के बाद पार्टनर को माफ करना कई बार आसान नहीं होता है. ब्रेकअप की वजह से इतना बुरा लगता है कि वह अपने पार्टनर को माफ नहीं कर पाते हैं. ऐसे में जानते हैं ब्रेकअप के बाद क्या पार्टनर को माफ करना चाहिए. आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज की राय.

प्रेमानंद महाराज की सलाह
प्रेमानंद महाराज ने बोला है कि ब्रेकअप के बाद अगर कोई माफी मांगता है तो उसे माफ कर देना चाहिए. गलती किसी भी इंसान से हो सकती है. कुछ अच्छे लोग कई बार गलती कर देते हैं. ऐसे में इंसान अगर आपसे सच्चे मन से माफी मांगता है तो उसे मौका देना चाहिए. इंसान को दूसरा मौका देना गलत नहीं होगा. अगर इंसान बार-बार गलती करता है तो वह ढोंग कर रहा है ऐसे में उस इंसान को माफी नहीं देना चाहिए.

कई बार ब्रेकअप
रिलेशनशिप में कई बार ब्रेकअप हो जाता है. बार-बार ब्रेकअप और पैचअप का ये मतलब नहीं है कि आपका रिश्ता कमजोर है. एक बार ब्रेकअप के बाद पार्टनर को मौका दे सकते हैं. अगर आपका पार्टनर बार-बार ब्रेकअप करता है तो हर बार पार्टनर को माफ करना केवल अपने आपको दर्द देना हो सकता है.