अभी अभीः बड़ौत में भाजपा की जीत के बाद बवाल, जमकर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, 10 घायल

इस खबर को शेयर करें

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत विधानसभा सीट पर मतगणना के अंतिम दौर में बड़ा हंगामा हो गया। बताया गया कि यहां बड़ौत सीट पर भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत की सूचना मिलते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। लेकिन मामला थमने के बजाय और बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हुए हैं। फिलहाल मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई हैं।

बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की बात कही, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। कुछ देर चले हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से गोले चलाए। इसके बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी मिल रही है कि अभी हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।