शाइस्ता परवीन के कब्रिस्तान पहुंचने की अफवाह, महिला पुलिसकर्मी सतर्क

Rumor of reaching Shaista Parveen's cemetery, women policemen alert
Rumor of reaching Shaista Parveen's cemetery, women policemen alert
इस खबर को शेयर करें

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कब्रिस्तान पहुंचने की अफवाह उड़ती रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। शाइस्ता के ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता के खिलाफ भी साजिश रचने और शूटरों को मदद करने का आरोप है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस शाइस्ता परवीन को खोज रही थी। शाइस्ता परवीन अगर कब्रिस्तान आती है तो पुलिस उसको गिरफ्तार कर सकती है।