हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

Shock to BJP before Haryana elections, former minister Jagdish Yadav joins Congress' hand
Shock to BJP before Haryana elections, former minister Jagdish Yadav joins Congress' hand
इस खबर को शेयर करें

रेवाड़ी: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश यादव (Jagdish Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वह कल भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda) की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, कल सुबह 10 बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर बैठक होगी। इसी दौरान जगदीश यादव कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करेंगे।

कसोली विधानसभा सीट का बदल सकता है समीकरण
हुड्डा के आवास पर कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि जगदीश यादव रेवाड़ी जिले की कसोली विधानसभा सीट पर मजबूत पकड़ रखते हैं। ऐसे में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं और कसोली सीट का भी समीकरण बदल सकता है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल चौधरी के कार्यकाल के दौरान जगदीश यादव पहली बार विधानसभा में जीत हासिल करके मंत्री बने थे।