हिमाचल में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Stones fell from a hill on a moving vehicle in Himachal, two dead, two seriously injured
Stones fell from a hill on a moving vehicle in Himachal, two dead, two seriously injured
इस खबर को शेयर करें

शिमला: शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में हाटकोटी-पांवटा स्थित नेशनल हाइवे-707 पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक बोलेरो गाड़ी मलबे में दब गई। इस घटना में गाड़ी में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक शिमला के रोहड़ू उपमंडल के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर दो बजे के करीब कुरडू सनैल में यह हादसा हुआ। हाइवे पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हादसे वाली जगह पर हाइवे के किनारे कटिंग का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से भूस्खलन हुआ है। मृतकों की पहचान विशम्बर (50) पुत्र केशव राम निवासी गांव पलकन डाकघर रोहडू तहसील रोहडू और सतीश (52) पुत्र प्रीतम सिंह गांव घारा डाक घर लोहरकोटी तहसील रोहडू के रूप में हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जुब्बल के थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। भारी भरकम चट्टानों व पत्थरों ने बोलेरो को चकनाचूर कर दिया। मशीन की मदद से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाकर शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि भूस्खलन ने गाड़ी को पूरी तबाह कर दिया और इसमें सवार दो लोग मारे गए हैं। उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। नेशनल हाइवे पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। हाइवे पर गिरे पत्थरों को हटाया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसा स्थल पर हाइवे को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी से कटिंग की जा रही थी।