Tata Punch vs Maruti Brezza: फीचर्स, माइलेज और कीमत में कौन है बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये बात

Tata punch vs Maruti Brezza: भारतीय बाजार में कई सारी ऑटोमोबाइल कंपनियां मौजूद हैं, जो अपनी कारों को नए-नए अपग्रेड के साथ लॉन्च करती रहती हैं. आप भी एक बेहतरीन गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन-सी कार खरीदना बेस्ट होगा, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, हम इस स्टोरी में दो कार लेकर आए हैं, जो फीचर्स और सेफ्टी में काफी पावरफुल है. हम जिस कार की बात कर रहे हैं, वो Tata Punch और Maruti Suzuki Brezza है. आज हम आपको इन दोनों कार के फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Tata Punch और Maruti Suzuki Brezza के फीचर्स और इंजन
Tata Punch के फीचर्स की बात करें, तो इस कार में 2 एयरबैग, हैलोजन हेडलाइट, हैलोजन टेललाइट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और डिजिटल क्लॉक जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है. इस कार में 1199 सीसी का 3 सिलेंडर इनलाइन इंजन दिया गया है, जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

वहीं Maruti Suzuki Brezza कार के फीचर्स की बात करें, तो इस कार में पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, 6 एयरबैग्स, ABS, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 9 inch टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और रियर विंडो डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में 1462 सीसी इंजन दिया गया है, जो 101.64 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Tata Punch और Maruti Suzuki Brezza के माइलेज और कीमत
Tata Punch कार के माइलेज की बात करें, तो इस कार पर कंपनी 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है. टाटा पंच को खरीदने के लिए आपको (एक्स-शोरूम) 7.11 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
वहीं Maruti Suzuki Brezza के माइलेज की बात करें, तो इस कार में 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. इस कार की (एक्स-शोरूम) कीमत 8.96 लाख रुपये है.