आपके बच्चे का ‘बोलने वाला’ खिलौना हो सकता है खतरनाक! सरकार का बड़ा एक्शन

AI chatbot toys ban: कैलिफोर्निया के सीनेटर स्टीव पैडिला ने एक नया बिल पेश किया है, जिसका मकसद ऐसे खिलौनों के निर्माण और बिक्री पर चार साल की रोक लगाना है जिनमें AI चैटबॉट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इस कानून का नाम Senate Bill 867 रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को उन खतरों से बचाना है जो AI चैटबॉट वाले खिलौनों से हो सकते हैं, जब तक कि राज्य सरकार इनके लिए साफ और मजबूत नियम नहीं बना लेती.

“बच्चे Big Tech की लैब रैट नहीं हैं”
सीनेटर पैडिला का मानना है कि टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन उसे सुरक्षित रखने वाले नियम उस रफ्तार से नहीं बन पा रहे हैं. इस बिल को पेश करते हुए उन्होंने साफ कहा कि बच्चों को बड़ी टेक कंपनियों के प्रयोगों का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता. उनके मुताबिक, अगर कुछ समय के लिए ऐसे खिलौनों की बिक्री रोक दी जाए, तो सरकार को यह समझने और तय करने का मौका मिलेगा कि AI बच्चों से किस तरह बात करे और उसकी सीमाएं क्या हों.