अभी-अभी: फांसी पर लटकी मिली मुजफ्फरनगर की महिला कांस्टेबल की लाश, मचा हड़कंप

इस खबर को शेयर करें

कानपुर: कानपुर देहात के मंगलपुर थाना में तैनात महिला कांस्टेबल का शव रविवार को फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मंगलपुर थाना में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान (२३) का शव किराए के आवास में खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर, सौरम गांव की निवासी थी। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस बल पहुंचा। एसपी व एएसपी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। महिला कांस्टेबल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।