शादी के दिन दुल्हन ने पहना 100 किलो का लहंगा, मेहमान हो गये दंग

इस खबर को शेयर करें

हर कोई अपनी शादी के दिन सबसे अच्छा दिखना चाहता है। आखिरकार यह किसी के जीवन में सबसे खास दिनों में से एक है। इस लिए दूल्हा और दुल्हन यह कोशिश करते हैं कि उनकी ड्रेस शानदार हो। पूरा मेहमान की नजर सिर्फ उनपर बनी रहे। लेकिन कई बार जोड़े ऐसे कुछ कर जाते हैं। जिससे मामला चर्चाओं में बन जाता है। यहां तक की सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में एक दुल्हन ने किया है। महिला ने अपनी शादी के दिन 100 किलों का लहंगा पहनकर मेहमानों को चौंका दिया है।

वायरल हुआ वीडियो

शादियों का सीजन होने के कारण आए दिन दूल्हा-दूल्हन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी दुल्हन का ऐसा ही एक पुराना वीडियो फिर से इंटरनेट पर छा गया है। जिसमें उन्होंने हाथ की कढ़ाई से बना हुआ एक विशाल लाल लहंगा पहना था। बता दें स्कर्ट की पगडंडी और घेरा इतना लंबा और विशाल था कि इसने पूरे मंच को ढक लिया। यहां तक कि सीढ़ियों से नीचे तक चला गया। उन्होंने अपने लुक के लिए मांग टीका और रेड नेकपीस पहना है।

लोगों ने किया ट्रोल

वहीं दूल्हे ने गोल्डन शेरवानी और मैरून पगड़ी के साथ सिंपल लुक चुना है। यही वीडियो पिछले साल भी वायरल हुआ था। जहां कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद किया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं लोगों ने कमेंट किया है कि इतने भारी लहंगे को पहनकर दुल्हन चली कैसे होगी। जबकि कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा है कि दुल्हन ने लहंगा पहना है या लहंगे ने दुल्हन को।