यूपी में आज शुरू हो रहा है सीजन का सबसे गर्म दिन, बादल भी रहेंगे; इस दिन बारिश होगी

The hottest day of the season is starting in UP today, there will be clouds too; it will rain this day
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। UP Weather: यूपी के कई जिलों में सीजन के सबसे गर्म दिन सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इसके बाद हर रोज तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। हालांकि इस बीच बदली छाई रहेगी लेकिन दोपहर को धूप पसीने छुड़ाएगी। आने वाले दिनों में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 22 अप्रैल को वेस्‍ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि ज्‍यादातर पूर्वी यूपी में मौसम शुष्‍क रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

ताजनगरी आगरा में अप्रैल की शुरूआत तेज गर्मी से हुई थी। लेकिन बार-बार मौसम बदलने, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान को साधे रखा है। तब से यही सिलसिला चल रहा है। अब आने वाले दिनों में आसमान अपेक्षाकृत साफ रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दोपहर में सूरज तपिश बरसाएगा। इसलिए दोपहर 12 से तीन बजे तक कड़ी गर्मी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल तक दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तेजी से पारा ऊपर जाएगा। अप्रैल के अंत में तापमान 43 से 45 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा।

एक डिग्री कम हुआ तापमान
रविवार को दोपहर में हल्की बदली के बाद तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम होकर 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक होकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 48 दर्ज किया गया है।

हल्के बादल्रों ने राहत दी पर पारा सामान्य से ऊपर
बीते दो दिनों से प्रचंड गर्मी से रविवार को गोरखपुरवालों को हल्की राहत मिली। दिन और रात के तापमान में करीब दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। गर्म हवाओं की रफ्तार कम हुई। धूल भरी आंधी ने भी राहत दी।

हालांकि अभी भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम में बदलाव की वजह आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी भी है। रविवार की शाम को हल्के बादलों की मौजूदगी के बीच हवाएं चली हैं। पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं ने उमस से राहत दिलाई है।

रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।