शादी करके घर लौटा था युवक, दरवाजे पर मिली पुलिस, दुल्हन के उड़े होश

इस खबर को शेयर करें

जशपुरनगर । उस नई नवेली दुल्हन पर क्या बीती होगा समझ पाना मुश्किल है, जिसके गृह प्रवेश के साथ ही दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो। छत्तीसगढ़ के जशपुर में कुछ ऐसा ही घटा ,जहां शादी के सात फेरे लेने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर जैसे ही दूल्हा घर पहुंचा, तो चौखट पर ही हथकड़ी लेकर पुलिस उसका इंतज़ार कर रही थी। दरअसल पुलिस ने दूल्हे को दुष्कर्म के मामले में आरोपी मानते हुए उसकी गिरफ्तार है।
.
दरअसल घटना जशपुर जिले के तपकरा में की है, जहां अनिरुद्ध सिंह नाम के युवक को पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक जनपद पंचायत फरसाबहार में मनरेगा के तकनीकी सहायक के पद पर काम करता है। जिसका एक लड़की के साथ अफेयर था,युवक ने लड़की के शादी का वादा करके लम्बे समय तक उससे जिस्मानी रिश्ते रखे। पीड़िता के मुताबिक वह जब भी शादी की बात करती, तो युवक किसी बहाने टाल देता था। इस दरमियान आरोपी युवक अनिरुद्ध ने ओडिशा के राउरकेला में रहने वाली युवती से शादी कर ली।

पीड़िता को जब जानकारी मिली कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए ओड़िसा के राउरकेला जा चुका है ,तो प्यार में धोखा खाकर आहत हुई होकर उसने तपकरा पुलिस थाने जाकर अनिरुद्ध के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अनिरुद्ध सिंह के वापस घर लौटने का इंतज़ार करने लगी। अगले दिन जब अनिरुद्ध शादी करके अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे के कर्मो की सजा उसका परिवार और नई नवेली दुल्हन भुगत रही है। बहरहाल पूरे मामले में पीड़िता ने आरोपी युवक अनिरुद्ध सिंह पर दुष्कर्म और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए है। तपकरा थाना प्रभारी एलआर चौहान के मुताबिक कि पीड़िता की रिपोर्ट आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2N ),312,305 और एक्ट्रोसिटी एक्ट के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है।