औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में खुद को आग लगा ली, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।
घटना कब की है और उस दिन क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्पलीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने के पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था।
फिर क्या हुआ
पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां गजानन की मौत हो गई।
गजानन ने कहा था, ‘पूजा ने मुझे धोखा दिया। मैंने उस पर दो-ढाई लाख रुपए खर्च किए। फिर भी वह मेरे साथ नहीं रहती। वह मेरे सच्चे प्यार को पहचान नहीं पाई। मैंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मैं अब जीना नहीं चाहता और मैं उसे भी जिंदा नहीं छोड़ूंगा।’
लड़की के पेरेंट्स ने कराई FIR
गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।
थाने के इंजार्च प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब हमें ये भी बताईए कि इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है?
इंद्रगढ़ बूंदी जिले के इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में सोमवार देर रात एक प्रेमी युगल ने खुद की जान लेने की कोशिश की। पहले दोनों ने पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, लेकिन ऐन वक्त पर रस्सी टूट गई। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर के असर से युवती की तो मौत हो गई, लेकिन युवक बच गया।
प्यार में एक युवक ने गैलेंडर से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसने फेसबुक पर LIVE आकर वारदात को अंजाम दिया। घटना हैदराबाद की है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का है। शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। दोनों में विवाद हुआ इसके बाद उसने यह कदम उठाया।