UPSSSC PET Result 2022 Released: यूपी पीईटी रिजल्ट कब आएगा? सामने आई ये बड़ी अपडेट

UPSSSC PET Result 2022 Released: When will UP PET Result come? This big update came out
UPSSSC PET Result 2022 Released: When will UP PET Result come? This big update came out
इस खबर को शेयर करें

UPSSSC PET Result 2022 Released: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने वाले कैडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. यूपी पीईटी 2022 का रिजल्ट (UP PET 2022 Result) इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर upsssc.gov.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.साथ ही आपके पास यूपी पीईटी स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड (UP PET Score Card 2022 Download) करने का भी विकल्प होगा.

गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी के द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी की भर्ती के लिए अक्टूबर 2022 में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया था. जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पीईटी 2022 के परिणाम (UP PET 2022 Result) इसी सप्ताह घोषित किए जा सकते हैं. अपना स्कोर कार्ड (UP PET Score Card 2022) देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

UP PET Score Card 2022: 10 जनवरी को संशोधित आंसर-की हुई थी जारी
यूपी पीईटी परीक्षा 2022 के लिए करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि 16 और 17 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुई परीक्षा में करीब 25 लाख उम्मीदवारों ही शामिल हुए थे. इसके बाद यूपीएसएसएससी ने 13 दिसंबर को यूपी पीईटी आंसर-की (UP PET 2022 Answer Key) जारी की थी. साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स से 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं. इसके बाद 10 जनवरी 2023 को आयोग के द्वारा संसोधित आंसर-की (UP PET 2022 Rewised Answer Key) जारी कर दी गई थी.

इसके बाद से माना जा रहा है कि जल्द आयोग यूपी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार इसी यूपी पीईटी स्कोर कार्ड के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाले भर्तियों की मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.