पोर्न देखकर करता था रेप! हर 12 दिन में छोड़ता था नंगी लाश, सच्चाई उडा देगी होश

Used to rape after watching porn! Used to leave naked dead body every 12 days, the truth will blow your senses
Used to rape after watching porn! Used to leave naked dead body every 12 days, the truth will blow your senses
इस खबर को शेयर करें

‘मेरे साथ ऐसा मत कर मैं तो तेरी दादी की उम्र की हूं’… लेकिन वो नहीं रुका। एक..दो..तीन..चार…हर 12 दिन में पुलिस को मिलती है एक महिला की नंगी लाश। महिलाओं की उम्र 60 साल के आसपास होती। शरीर पर चोट के निशान, रेप के बाद मर्डर। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ये गुत्थी उलझती जा रही थी। किसी भी कीमत पर अगली महिला को इस साइको किलर के निशाने से बचाना था, लेकिन कैसे?

बाराबंकी के साइको किलर का कबूलनामा

5 दिसंबर, 2022 : मवई,बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
पुलिस को एक महिला की लाश मिलती है। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं होता। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान होते हैं। पोस्टमार्टम में सामने आता है कि महिला के साथ रेप किया गया था और फिर गला दबाकर जान ले गई थी। पुलिस को मिली ये लाश थी मवई के खुशेटी गांव की रहने वाली 60 साल की एक बुजुर्ग महिला की। ये महिला सुबह अपने घर से किसी काम के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवारवालों को चिंता हुई तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और फिर अगले दिन बाराबंकी में ही महिला की लाश बरामद हुई।

17 दिसंबर, 2022: इब्राहिमाबाद, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
शाम के वक्त खेत में एक महिला की लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल जाती है। इस महिला के शरीर पर भी एक भी कपड़ा नहीं था। बुजुर्ग महिला का रेप हुआ था। रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि महिला पास के ही एक गावं क रहने वाली थी। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी और सुबह ही उसके साथ ये दरिंदगी हुई। बाराबंकी में 12 दिन के अंदर बुजुर्ग महिला का ये दूसरा कत्ल था।

29 दिसंबर, 2022: ठेठरहा गांव, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
गांव की 55 साल की एक महिला गायब हो जाती है। महिला सुबह शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटती। पूरे गांव में दहशत फैल जाती है। हर किसी को डर लगता है कि कही महिला को उस साइको किलर ने अपना निशाना तो नहीं बना लिया। गांव वालों की आशंका एकदम सही निकलती है। अगले दिन खेत में एक न्यूड लाश मिलती है। इस बुजुर्ग महिला का भी रेप हुआ था और फिर गला दबाकर जान ली गई थी।

एक ही पैटर्न में तीन कत्ल
एक के बाद एक तीन लाश मिलने से बाराबंकी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच जाता है। तीनों कत्ल बुजुर्ग महिलाओं के हुए थे। तीन महिलाओं के साथ एक ही अंदाज में दरिंदगी की गई थी। तीनों ही महिलाओं के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ये साफ हो चुका था कि बाराबंकी में घूम रहा है एक खतरनाक सीरियल किलर।एक ऐसा साइको किलर जो बुजुर्ग महिलओं को नोंच डालता है। जिसे शौक है महिलाओं नंगा करने का। जिसे कत्ल करने की आदत हो चुकी है।

सिर्फ 30 किलोमीटर के दायरे में हत्या
ये तीन कत्ल 12-12 दिन के अंतराल में हुए थे। एक बात और ध्यान देने वाली थी कि सीरियल किलर सिर्फ बाराबंकी के गांव में रहने वाली महिलाओं को ही निशाना बना रहा था। पुलिस के लिए इस केस को जल्द से जल्द सुलझाना सबसे बड़ा चैलेंज बन गया था। पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस इस काम में जुट गई। इस साइको किलर को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई गईं जिसमें सैकड़ों पुलिसवाले शामिल थे।

11 जनवरी के लिए तैयार थी पुलिस
पुलिस ने इस पैटर्न के हिसाब एक थ्योरी तैयार की। इसके मुताबिक ये साइको किलर 11 जनवरी को अपना अगला शिकार ढूंढेगा और ये शिकार भी बाराबंकी में ही होना चाहिए। इस थ्योरी के आधार पर बाराबंकी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। सैकड़ों लोगों से पूछताछ हुई, लेकिन कुछ भी क्लू नहीं मिल पा रहा था। ग्यारह जनवरी सामने थी। डर ये था कि कहीं एक बार फिर कोई महिला इसके निशाने पर ना आ जाए। हालांकि 11 जनवरी कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई।

23 जनवरी 2022: हुनहुना गांव, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सुबह के वक्त खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थीं। अचनाक उन्हें एक महिला की चीखने की आवाजें आती हैं। सारी महिलाएं उसतरफ भागती जहां से आवाजें आ रही थी। वो देखती हैं कि एक शख्स एक महिला को घसीटते हुए खेत की तरफ ले जा रहा था। काफी सारी महिलाओं को अपनी तरफ आता हुआ देखकर वो वो भागने लगता है। महिलाओं की आवाज सुनकर गांव के दूसरे लोग इक्टठा हो जाते हैं और इस शख्स को धर दबोचते हैं।

साइको किलर अमरेन्द्र रावत
पुलिस इस शख्स को गिरफ्तार करती है तो पता चलता है कि यही वो साइको किलर था जिसने बाराबंकी में दहशत फैलाई हुई थी। इस खुंखार साइको किलर का नाम है अमरेन्द्र रावत जो अब सलाखों के पीछे है। इस सीरियल किलर की उम्र महज 24 साल है। बाराबंकी के संडवा भेलू गांव का रहने वाले इस शख्स ने कबूल किया कि इसने चार महिलाओं को अब तक मौत के घाट उतारा है। तीन महिलाओं की लाश तो मिल चुकी है, लेकिन अभी एक महिला का पता नहीं है।

किलर के पास से मिलीं पोर्न क्लिप
अमरेन्द्र रावत नाम का के इस साइको किलर के पास से पुलिस को काफी पोर्न क्लिप्स भी बरामद हुई हैं। महज 24 साल की उम्र में ये ऐसा घिनौना काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि ये मानसिक विकृती है। ये शख्स पिछले कुछ समय से गुजरात के सूरत में रह रहा था और 4 दिसंबर को ही सूरत से बाराबंकी आया था। ये खौफनाक किलर बचपन से ही औरतों से नफरत करता था। खबरों के मुताबिक इसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता ने बाद में दो शादियां और की। सौतेली मां इसपर अत्याचार करती थी जिसने इसके दिमाग में घर कर लिया और ये बन गया साइको किलर।