यूपी में दिवाली पर फ्लैट खरीदने वालों को डबल ऑफर,15% की बंपर छूट

Diwali Offer Awas Vikas Flat Discount: राजधानी समेत यूपी के सभी जिलों में खाली पड़े फ्लैट खरीदने वालों को आवास विकास परिषद दीपावली पर छूट देने जा रहा है.

फ्लैट खरीदारों के लिए एक शानदार मौका
दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद फ्लैट खरीदारों के लिए एक शानदार और बड़ा ऑफर लेकर आया है. आप यूपी के किसी भी जिले में रहते हैं तो आपको फ्लैट खरीदने पर 15 प्रतिशत तक छूट मिलेगी.

अधिकतम 15% तक छूट
आवास एवं विकास परिषद की 273वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को माल एवेन्यू स्थित मुख्यालय में हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि दीपावली पर खाली फ्लैटों की बिक्री बढ़ाने के लिए अधिकतम 15% तक छूट दी जाएगी. यह अतिरिक्त छूट 31 जनवरी 2026 तक बुकिंग करवाने वालों को दी जाएगी.

लखनऊ में 2000 से ज्यादा खाली फ्लैट
लखनऊ में आवास विकास के पास अभी 2000 से ज्यादा खाली फ्लैट हैं. इसके अलावा आवास विकास परिषद यूपी के पांच अन्य जिलों में नई योजनाएं भी ला रहा है. बोर्ड बैठक में अनुमति मिलने के बाद अब बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

जानिए कैसे मिलेगा डिस्काउंट?
अब तक परिषद केवल 60 दिन में पूरा पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत की छूट देता था, जिसे बढ़ाकर अब 15% कर दिया गया है. अगर आप 90 दिनों में भुगतान करेंगे तो ये छूट 10% की होगी. ब्याज दर घटाकर 11.50% से 8.50% कर दी गई है.

आसान किस्तों का विकल्प
फ्लैट के लिए आधा पेमेंट कर कब्जा लिया जा सकता है, जबकि बाकी रकम 10 सालों की किस्त में अदा की जा सकती है. अगर कोई आवंटी बची हुई धनराशि बीच में जमा करता है तो उसे बची रकम पर 2% तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

पहले आओ,पहले पाओ
आवास विकास परिषद ग्राहकों के लिए जल्द ओटीएस (वन टाइम सेटलमेट) योजना लाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड बैठक में अनुमति मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है. पहले पंजीकरण कराओ और फ्लैट और भूखंड पाओ की तर्ज पर आवंटन किए जाएगा.

फिर शुरू होगा अवध विहार में रुका निर्माण
अवध विहार योजना सेक्टर-7ड के सरयू एनक्लेव में आवास विकास परिषद को 7 टॉवर बनाए जाने थे, लेकिन मांग कम होने से 2 ही बने. इनमें एक टॉवर 2 BHK और दूसरा 3 BHK है. 2 बीएचके वाले टॉवर में 27 फ्लैट बिक चुके हैं.

अन्य टॉवरों के निर्माण के लिए ग्राउड वर्क
अन्य टॉवरों के निर्माण के लिए ग्राउड वर्क हो चुका है. यह योजना परिषद ने 2017-18 में बंद कर दी थी. बाकी टॉवर बनाने के लिए 319 करोड़ में नीलामी का निर्णय लिया गया है. वृदावन योजना में एक और गाजियाबाद में पार्किंग भूखंड, लखनऊ में सिंगल बिट पर करीब 35 शैक्षणिक भूखंडों की नीलामी भी करवाई जाएगी.