यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट का एग्जाम

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है. ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में ये परीक्षा होगी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल या गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50 फीसदी की छूट का ऐलान भी किया है.

पेपर से जुड़ी जानकारी-
1.पहली शिफ्ट – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक

रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक

2.दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक

रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक