यूपी में कोहरा बना कालः सात वाहन आपस भिड़े! मच गया हाहाकार

उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे का असर लोगों आम जीवन के काम पर तो पड़ता ही हैं साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर भी गहराई से दिखाई देने लगा है. आगरा और लखीमपुर खीरी में सोमबार सुबह हुए दो बड़े सड़क हादसों ने यूपी में कोहरे से बढ़ते खतरों की तस्वीर साफ कर दी.जहां आगरा में एक ही स्थान पर सात वाहन आपस में भिड़ गए, वहीं लखीमपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। दोनों घटनाओं में दो लोगों की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

जानें आगरा में कैसे हुई घटना
दरअसल, आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र के आगरा – ग्वालियर मार्ग पर खारी नदी के पास आज यानी सोमबार को सुबह घना कोहरा जानलेवा साबित हुआ. विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण पांच ट्रक और दो कारों के बीच एक के बाद एक टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोग क्या कहें ?
वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ ही मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा था. तेज रफ्तार में चल रहे वाहन अचानक सामने खड़े ट्रक से टकरा गए और देखते ही देखते सात वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए. हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.