बागपत। यूपी के बागपत में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 334 बी पर हरियाणा के सोनीपत जनपद में पलड़ी कलां और खेवड़ा की बीच सड़क हादसे में दोझा गांव के दो किसान के बेटों की मौत हो गई। इससे दोनों परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। एक साथ दो मौत हो जाने से गांव में शोक छा गया।
दोझा गांव से कुछ किसान गुरुवार को एक पिकअप गाड़ी में सब्जी भिंडी लेकर आजदपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाइवे 334 बी पर पलड़ी कलां और खेवड़ा की बीच में पिकअप गांडी में पेंचर हो गया। चालक ने पेंचर लगवाने के लिए गाड़ी सड़क किनारे साईड मे खड़ी की थी तो दौरान उसी पीछे से एक कैंटर गांडी ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि टक्कर से गाड़ी में बैठे शाकिब पुत्र शाकिर उम्र 21 वर्ष और अक्षय पुत्र रामपाल कश्यप उम्र 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान गाड़ी में सवार कई किसान भी घयाल हुये हैं। जिन्हें सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। गांव में शाकिब की मौत से पिता शाबिर, मां मुन्नी, बहन रिजवाना और अक्षय की मौत पर मां संतोष, भाई सोनू, अमित बहन समित और सोनम सहित परिवार के लोगों का रोते बुरा हाल था।
गांव के दो लड़कों की सड़क हादसे में एक साथ मौत हो जाने से गांव में शौक छा गया। सूचना पर दोनों के घरों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी, ग्रामीण और महिलाएं दोनों परिवार के लोगों ढांढस बंधा रहे थे।