लखनऊ। यूपी का मौसम अब सर्द होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जो धूप निकलने पर छंट जाएगा।
यूपी का मौसम
लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, अयोध्या सहित कई शहरों में शुक्रवार को ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। तापमान में गिरावट की वजह से सुबह शहर के खुले क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिल सकता है। धूप निकलने पर कोहरा छंंटेगा, लेकिन सामान्य से तापमान कम रहने का अनुमान है। वहीं शाम को तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।
कई शहरों में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
आगरा में सुबह धुंध और कोहरा
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से आगरा शहर गुरुवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार के 10 डिग्री सेल्सियस से कम था। इससे बुधवार रात और गुरुवार सुबह ठंड रही। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान से प्रदेश में आ रही ठंडी व शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के दिशा परिवर्तन से अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।