गोरखपुर छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर उर्फ कालिया ढेर, मारी इतनी गोलियां कि…

Zubair alias Kalia, the main accused in the Gorakhpur student murder case, was killed and shot so many times that...

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने अलग-अलग जिलों में चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा और हाफ एनकाउंटर अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. बीते 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई इनामी बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

गोरखपुर छात्र हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी एनकाउंटर में ढेर
गोरखपुर छात्र हत्याकांड में वांछित 1 लाख का इनामी अपराधी जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. घटना थाना गंज क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास हुई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और जुबैर का आमना-सामना हुआ. पुलिस को देखते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जुबैर को गोली लगी और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

फिरोजाबाद: पॉक्सो एक्ट का आरोपी घायल
रोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी मोहम्मद उर्फ कदरुआ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. सुबह चार बजे चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.मौके से अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है