- लालू-तेजस्वी के लिए क्यों खास है बिहार की ये तीन सीट? चौथे चरण के लिए RJD ने खेला अलग दांव - May 1, 2024
- Bihar Weather: बिहार में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में लू की चेतावनी, जानें कब मिलेगी राहत? - May 1, 2024
- अगले साल तक दस लाख नौकरी, नीतीश नें फेंका चुनावी वादे का पासा; लालू और कांग्रेस को भी लपेटा - May 1, 2024
नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनाव आयोग का दल गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेगा और दोनों राज्यों में चुनाव व्यवस्था की तैयारी का आकलन करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुमार और पांडे के सोमवार को गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः आठ जनवरी 2023 और 23 फरवरी 2023 को समाप्त होगा और आयोग किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल के समाप्त होने के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।
वैसे, चुनाव आयोग के लिए चुनावों की घोषणा से पहले संबंधित राज्यों का दौरा करना आम बात है। साल 2017 में, हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों में (नौ दिसंबर और 14 दिसंबर) मतदान कराया गया था।
पिछले पांच वर्षों में, कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना के तहत गुजरात में भी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 2017 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस पहाड़ी राज्य में भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भी वहां पैर जमाने की कोशिश कर रही है।