यूक्रेन जंग के बीच रूस में अचानक क्यों बढ़ गई कंडोम की बिक्री? 170 फीसदी का ऐतिहासिक उछाल

Why did condom sales suddenly increase in Russia amid Ukraine war? Historic jump of 170 percent
Why did condom sales suddenly increase in Russia amid Ukraine war? Historic jump of 170 percent
इस खबर को शेयर करें

मॉस्को : रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है। राजनीति से लेकर आर्थिक क्षेत्र, युद्ध ने हर क्षेत्र में हलचल पैदा की है। रूस से ज्यादातर कंपनियां अपना कारोबार समेट चुकी हैं। उथल-पुथल के बीच रूस में अचानक कंडोम की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक देश में कंडोम की बिक्री 170 फीसदी बढ़ गई है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद रूस की जनता मार्केट में कंडोम की कमी को लेकर डरी हुई है।

दरअसल रूस के लोगों को डर सता रहा है कि प्रतिबंधों का असर कंडोम की कीमतों पर भी पड़ सकता है और बाजार में कंडोम की सप्लाई भी घट सकती है। गूगल, एप्पल, फेसबुक, यूट्यब और तमाम कंपनियां रूस में अपनी सर्विस बंद कर चुकी हैं। लेकिन ब्रिटिश कंडोम निर्माता कंपनी रेकिट (Reckitt) ने रूस में अपना बिजनेस जारी रखा है। पिछली साल की तुलना में इस साल मार्च के शुरुआती दो हफ्तों में रूस में कंडोम की बिक्री में 170 फीसदी का उछाल आया है।

केमिस्ट से 32 फीसदी बढ़ी कंडोम की बिक्री
रूस के ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज ने इसकी जानकारी दी है। रूसी फार्मेसी चेन 36.6 PJSC ने कहा है कि कंडोम की बिक्री में 26 फीसदी का उछाल आया है। वहीं केमिस्ट की ओर से कंडोम की बिक्री पिछले साल की तुलना में 32 फीसदी बढ़ी है। रूस की सुपरमार्केट के मुताबिक कंडोम की बिक्री में 30 फीसदी का उछाल आया है।

लोग भविष्य के लिए खरीद रहे हैं कंडोम
मॉस्को में एक एडल्ट स्टोर की को-पार्टनर येसेनिया शामोनिना ने बताया कि लोग भविष्य के लिए कंडोम इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में कंडोम के दाम भी बढ़ चुके हैं। पश्चिमी मुद्रा से तुलना में रूसी रूबल कमजोर पड़ चुका है जिसकी वजह से चीजों के दाम बढ़ चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 28 दिनों से युद्ध चल रहा है जिसमें यूक्रेन भारी तबाही देख चुका है। लेकिन अमेरिका और अन्य देश आर्थिक प्रतिबंधों से रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।