- ‘रोज लेट आती हो…’, प्रिंसिपल ने टीचर को टोका तो हो गई मार पीट, नोंचे गाल- फाड़े कपड़े - May 4, 2024
- चुनाव में बांटने वाले थे 7.59 करोड़ रुपए, अफसरों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा, सोना चांदी व शराब भी जब्त - May 4, 2024
- प्राइमरी स्कूल के टीचर पर 5वीं क्लास की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, ऐसे सामने आया मामला - May 4, 2024
बैतूल. लव ट्रांयगल के मामले आपने अभी तक फिल्मों में देखे और सुने होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से लव ट्रांयगल का जो मामला आया है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहां 17 साल की एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड थे, दोनों उसे दिल और जान से ज्यादा चाहते थे। लेकिन दोनों प्रेमियों को जब इसकी सच्चाई पता चली तो उसके साथ मारपीट करने के लिए घर में घुस गए। लड़की अपनी जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास के लोगों ने युवती को बचा लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घर में घुसते ही लड़की करने लगे मारपीट
दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का है। जहां मंगलवार को पांच लड़के लड़की के गांव उससे मिलने के लिए पहुंचे थे। लड़की इस दौरान अपने घर में अकेली थी। लेकिन उसके मना करने के बाद वह घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करते हुए गालियां देने लगे। लड़की ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद वह जाने बचाने के लिए चीखते हुए घर से बाहर की तरफ भागी। जब उसको कुछ विकल्प नहीं दिखा तो उसने एक कुएं में छलांग लगा दी।
अब अस्पताल में भर्ती है लड़की
बता दें जिस वक्त लड़की चीखते हुए घर से भागी थी तो आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लड़की कुएं में कूदी तो लोगों ने भी छलांग लगाकर उसको बहार निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। हालांकि इस दौरान युवती को कुछ चोटें आई हुई हैं। जहां ग्रामीणों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव वालों ने सुनाई दो बॉयफ्रेंड और एक गर्लफ्रेंड की कहानी
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि लड़की का एक साथ दो लड़कों से अफेयर था। जैसे ही इसकी जानकारी दोनों लड़कों को पता चली तो वह हैरान रह गए। गुस्से में दोनों अपने दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुचे और उससे पूछने लगे कि आखिर उसने उन दोनों को धोखा क्यों दिया। बस इसी बात पर लड़के भड़क गए और उसकी मारपीट करने लगे। खुद को अकेला देख लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए कुएं में कूद गई।