- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा रेट - May 10, 2024
- शर्मनाक! दिल्ली में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई जगह काटने के निशान - May 10, 2024
- India Maldives Tension: भारत के एक ही झटके में मालदीव की अक्ल आ गई ठिकाने, विदेश मंत्री बोले- मैं खुद स्वागत… - May 10, 2024
बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से पिता-पुत्री के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी का तीन साल तक रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई। पत्नी और मां की मौत होने के बाद आरोपी हैवान बन गया और अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा। बगहा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बगहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिता ने नाबालिग पुत्री से तीन सालों तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने की आशंका पर नेपाल के त्रिवेणी स्थित मौसी के घर पहुंचाकर फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर मौसी पीड़िता को लेकर नेपाल में निजी क्लीनिक पहुंची। तब उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। फिर मौसी लड़की को लेकर बगहा आई और पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस की देख-रेख में नाबालिग पीड़िता को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। दादी का भी निधन तीन साल पहले हो गया था। वह अपने पिता के साथ एक कमरे के मकान में रहती थी। पिता ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। जब वह विरोध करती थी, तो उसका पिता उससे नशे में मारपीट करता था। पीड़िता की उम्र महज 14 साल बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि बगहा पुलिस पीड़िता को लेकर मंगलवार दोपहर अस्पताल पहुंची। बगहा थाने के दारोगा मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट पर उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। उम्र की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा।
बेटी को अपने साथ ही सुलाता था आरोपी
मौसी ने बताया कि उसकी बहन की मौत तभी हो गई थी, जब पीड़िता चार-पांच साल की थी। लड़की की दादी ने उसका लालन-पालन किया है। तीन साल पहले उसकी दादी की मौत हो गई। पिता के नशे की लत के कारण एक बेटा अलग रहता है। नाबालिग पीड़िता के साथ पिता एक कमरे के घर में रहता था। दादी की मौत के बाद पिता नाबालिग से दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर पिता मारपीट करता था। उसे एक ही बिस्तर पर सुलाता था। जब आरोपी को उसकी बेटी के गर्भवती होने की आशंका हुई। तब वह बीते गुरुवार को उसे लेकर वाल्मीकिनगर में रह रही उसकी मौसी के पास पहुंचा। यहां दो दिनों तक रहने के बाद नेपाल के त्रिवेणी में रह रही दूसरी मौसी के यहां उसे पहुंचा दिया। इसके बाद रविवार को वह अचानक गायब हो गया। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर मौसी डॉक्टर के यहां पहुंची। यहां गर्भवती होने की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।