हिमाचल के सोलन में हादसा, खाई में कार गिरने से 3 की मौत

Accident in Himachal's Solan, 3 killed as car falls into ditch
Accident in Himachal's Solan, 3 killed as car falls into ditch
इस खबर को शेयर करें

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोलन जिले में कसौली के साथ लगते जंगेशू में एक कार सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है। तीनों मृत लोगों के शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं शव की पहचान की। दो नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। जबकि एक अन्य कुरुक्षेत्र का रहने वाला था।

बुधवार तड़के हुआ हादसा
कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर यह हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह कुछ गिरने की की आवाज आई थी। इसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो अंधेरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जब सुबह लोग घरों से निकले तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे जा गिरी है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी कसौली सूचना के बाद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।