- “PM मोदी ने एक बार में लॉन्च कर दिया चंद्रयान, सोनिया गांधी 21वीं बार भी नहीं कर पाएंगी राहुल की लॉन्चिंग” : अमित शाह - May 4, 2024
- सुबह उठकर शीशा देखने की है आदत, तो हो जाएं सावधान, वरना खराब हो जाएगा पूरा दिन - May 4, 2024
- मोबाइल कॉलिंग का नियम बदलेगी सरकार, कॉल आने पर नंबर के साथ दिखाई देगी ये खास जानकारी - May 4, 2024
विकासनगर: अचानक पानी बढ़ने से यमुना नदी में टापू पर हिमाचल के कई लोग फंस गए। जिससे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर डाकपत्थर चौकी की पुलिस ने तत्काल दो ट्रैक्टर ट्राली भेजी। चालकों ने यमुना में टापू पर फंसे हिमाचल के युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब तक डाकपत्थर चौकी की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम बैराज पुल पार कर हिमाचल सीमा में पहुंची, तब तक युवक जा चुके थे।
यमुना में नहाने चले गए 20 युवक
सूचना देने वाले युवक ने भी अपना फोन बंद कर लिया था। रविवार शाम को करीब 20 युवक यमुना में नहाने चले गए। शक्तिनहर का क्लोजर चलने की वजह से पूरा पानी डाकपत्थर बैराज से आगे छोड़ा जा रहा है। टोंस व यमुना में प्रवाह बढ़ने पर बैराज से यमुना में पानी पास किया गया। यमुना में अचानक पानी बढ़ने पर ये युवक टापू में फंस गए। जिन्होंने फोन कर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसाईं को सूचना दी।
युवकों को निकालने के लिए दो ट्रैक्टर ट्रालियां भिजवायी
चौकी इंचार्ज ने युवकों को निकालने के लिए दो ट्रैक्टर ट्रालियां भिजवायी। साथ ही एसडीआरएफ को सूचना देकर आपदा उपकरणों के साथ यमुना किनारे पहुंचे। रेस्क्यू को भेजे ट्रेक्टर ट्राली में सभी को सुरक्षित निकाल लिया। चौकी इंचार्ज के अनुसार युवक सुरक्षित बाहर निकलते ही चले गए। जिस कारण उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। जिसने मदद को फोन किया था, उसने भी फोन बंद कर दिया। चौकी इंचार्ज ने सभी से अपील की है कि यमुना में न जाएं, क्योंकि यमुना में अचानक पानी का स्तर बढ़ रहा है।