- देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस में लगी आग, बोगियों में भरा धुआं तो ट्रेन से कूदने लगे यात्री, फिर क्या हुआ? - May 14, 2024
- बिकने वाली है हल्दीराम स्नैक्स? हजारों करोड़ की डील की दौड़ में कौन सी कंपनियां शामिल - May 14, 2024
- 3 अरब का बिजनेस बनाने का था प्लान, परीक्षार्थियों को रटवाया गया था क्वेश्चन पेपर - May 14, 2024
हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को आठ विधायकों को मंत्री बनाकर पहला कैबिनेट विस्तार किया। सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिसार से भाजपा विधायक कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली. वह पिछली एम के खट्टर कैबिनेट में मंत्री थे।
इसके बाद बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, नांगल चौधरी विधायक अभे सिंह यादव, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, बवानी खेड़ा विधायक बिशंबर सिंह बाल्मीकि और सोहना विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। के चार इनामी नक्सली