- बिहार में शादी के लिए सज रहा था दूल्हा कि पहुंच गई पुलिस; फिर हुआ असली खेल का खुलासा…. - April 29, 2024
- मध्य प्रदेश में खिड़की पर बैठी थी बिहार की महिला, पति से बोली-कुछ ठीक नहीं लग रहा, कुछ देर बाद मच गया हड़कंप - April 29, 2024
- बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी AIMIM, लिस्ट में मुजफ्फरपुर-जहानाबाद समेत ये बड़े नाम - April 29, 2024
हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को आठ विधायकों को मंत्री बनाकर पहला कैबिनेट विस्तार किया। सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिसार से भाजपा विधायक कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली. वह पिछली एम के खट्टर कैबिनेट में मंत्री थे।
इसके बाद बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, नांगल चौधरी विधायक अभे सिंह यादव, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, बवानी खेड़ा विधायक बिशंबर सिंह बाल्मीकि और सोहना विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। के चार इनामी नक्सली