- 8 KG सोना, 14 करोड़ कैश और 72 घंटे… नांदेड में IT का बड़ा एक्शन, मिली 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति - May 15, 2024
- यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप फर्जी वीडियो मामले में बरी, सबूत न मिलने की वजह से मिली राहत - May 15, 2024
- न घर न गाड़ी… 5 साल में 51 लाख रुपये बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, कमाई का जरिया तो जान लीजिए - May 15, 2024
सीतामढ़ी : दिल्ली पुलिस की सक्रियता से दुष्कर्म कांड का आरोपित शादी करने के पूर्व हवालात पहुंच गया। दिल्ली दुष्कर्म का आरोपित पुपरी के रामपुर हरपुर गांव निवासी अरुण कांत झा के पुत्र कमलकांत झा की रविवार शाम शादी के लिए घर से बारात निकलने वाली थी। बारात निकलने के पूर्व रविवार की दिन में ही पुपरी पहुंचे दिल्ली के शकरपुर थाने के एसआई अनुभव कुमार ने पुपरी पुलिस के सहयोग से आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर चले गए।
इसकी पुष्टि पुपरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की है। बताया कि दिल्ली पुलिस ने रामपुर हरपुर गांव से दुष्कर्म कांड के आरोपित कमलकांत झा को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गयी है। दिल्ली शकरपुर थाने के एसआई अनुभव कुमार के द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी कालीकांत झा को पुपरी से लेकर दिल्ली प्रस्थान कर गए। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के शकरपुर थाने में एक लड़की के द्वारा कांड संख्या 201/24, भादवि की धारा 376 के तहत एफआईआर कराई है। इसमें रामपुर हरपुर के कमलकांत झा को नामजद आरोपी बनाया गया है। कमलकांत झा के जीवन के लिए रविवार का दिन काफी खुशनुमा था। किंतु उस पर लगाएं गए आरोप ने खुशी को गम में बदल कर रख दिया है।