संभल: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हाथों पर मेहंदी लगाई बैठी दुल्हन की आरमान टूट गई। दरअसल, बारात लाने से पहले दूल्हे ने फोन कर ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन पक्ष वालों को हुई तो हड़कंप मच गया और थाने में जाकर दहेज का मामला दर्ज करा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के पाचक गांव का है। लड़की के पिता ने बताया कि दो महीने पहले अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद के मूंडापांडे थाना क्षेत्र के बुझपुर की मिलक से तय हुई थी। शादी एक सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपए में फिक्स हुई थी। जिसके बाद हाल ही में सोमवार को बारात आने वाली थी। लेकिन इससे पहले दूल्हे ने अपने होने वाले ससुर को फोन करके कर ढाई लाख रुपये कैश और पांच बीघा जमीन नाम करने की डिमांड कर दी और मांग पूरी होने के बाद ही बारात लेकर आने की बात कही।
जिसके बाद लड़की के पिता ने लड़के के माता पिता और अन्य रिश्तेदारों से बात की। लेकिन सभी का कहना था कि पहले दहेज उसके बाद बारात लाई जाएगी। जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया और घर में सन्नाटा छा गया। जिसके मामला नहीं सुलझा तो लड़की के पिता ने थाने में जाकर दूल्हा पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।