- यूपी में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख से पूरे प्रदेश में… - May 4, 2024
- मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी-तूफान - May 4, 2024
- यूपी की चुनावी सियासत में ‘ट्रैक्टर’ की एंट्री ! क्या कहकर कांग्रेस-सपा पर सीएम योगी ने साधा निशाना ? - May 4, 2024
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव निवासी एक नवविवाहिता ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया तो आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि थाने पर पहुंची महिला ने गुहार लगाई तो उसकी नहीं सुनी गई। क्षेत्र के गांव में एक नवविवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध के बाद उन्होंने निकाह किया था।
घर में ही कर दिया बंद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात पर कहासुनी हुई और घर में शोर मच गया। आरोप है कि नवविवाहिता के ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर महिला को घर के अंदर बंद कर शरीर पर केरोसिन तेल डाल आग लगा दी। उसके बाद सभी घर से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने जब घर के अंदर से धुंआ निकलते देखा तो शक हुआ। आसपास के लोगों ने महिला के शरीर पर कपड़ा डाल किसी तरह आग को बुझाई।
स्वजन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को प्राथमिक उपचार उपचार के बाद पीड़ित महिला स्वजन के साथ थाने पहुंची तो उनकी सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए। एसएसआइ लेखराज सिंह ने बताया कि उनके सामने कोई ऐसा मामला नहीं आया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।