कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? तनाव, नींद और हार्मोन का बड़ा रोल; जानें डॉक्टर ने क्या कहा

आज के समय अधिकतर लोग परेशान रहते हैं कि कम खाने के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है. कम खाने के बाद भी उनका वजन तेजी से बढ़ने लग रहा है. अचानक वजन बढ़ने से मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है. वजन बढ़ने के पीछे केवल खान-पान नहीं है. CK Birla हॉस्पिटल के डायबिटीज स्पेलिस्ट डॉक्टर अंशुमान कौशल से जानते हैं कि कम खाने के बाद भी वजन क्यों बढ़ रहा है?

डॉक्टर के अनुसार वजन बढ़ने के पीछे का कारण केवल खानपान ही नहीं बल्कि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. वजन बढ़ने के पीछे तनाव, हार्मोन्स का बहुत बड़ा रोल होता है. चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे का असली कारण

कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है मोटापा
तनाव सिर्फ मूड ही नहीं, बल्कि भूख और वजन को भी प्रभावित करता है. विशेषज्ञों के अनुसार तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो भूख और फैट स्टोरेज को बढ़ावा देता है. CK Birla हॉस्पिटल के डायबिटीज स्पेलिस्ट डॉ. अंशुमान कौशल का कहना है कि मोटापा केवल ज्यादा खाने से नहीं होता, बल्कि तनाव, नींद की कमी और हार्मोनल असंतुलन भी वजन बढ़ने के प्रमुख कारण हो सकते हैं.

इंसुलिन रेजिस्टेंस
इंसुलिन हमारे शरीर में शुगर को एनर्जी में बदलते हैं. इंसुलिन रेजिस्टेंस की कंडीशनल में शरीर के सेल्स इंसुलिन को सही से रिस्पॉन्स नहीं देता है. इससे शरीर में एक्स्ट्रा शुग को फैट के रूप में स्टोर करने लगता है. यह कंडीशन ना केवल वजन बढ़ाती है बल्कि टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है.

बढ़ती उम्र
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे शरीर में मांसपेशियों कमजोर होने लगती है. इसके अलावा मेटाबॉलिक रेट भी धीमा हो जाता है. जिस वजह से शरीर सारी कैलोरी यूज नहीं कर पाती है. 30 से 40 उम्र के बाद वजन तेजी से बढ़ने लगता है.

नींद की कमी
नींद और वजन का सीधा संबंध है. जब नींद पूरी नहीं होती है शरीर में भूख बढ़ने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं. इसके अलावा नींद पूरी ना होने की वजह से शरीर में तनाव रहते हैं. जिस वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. जिस वजह से पेट के आसपान चर्बी जमा होने लगती है.