- 50 रुपये पर बाप-बेटे में हुआ विवाद, रात में सोते समय फावड़े से हमला - May 4, 2024
- 7 साल बाद फिर बीजेपी में अरविंदर सिंह लवली, आखिर क्यों छोड़ दिया हाथ का साथ? - May 4, 2024
- “PM मोदी ने एक बार में लॉन्च कर दिया चंद्रयान, सोनिया गांधी 21वीं बार भी नहीं कर पाएंगी राहुल की लॉन्चिंग” : अमित शाह - May 4, 2024
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त (Free Bus Travel on Raksha Bandhan) किए जाने की घोषणा की गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में परिवहन निगम को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को निगम की ओर से रक्षाबंधन के दिन बसों में यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की गई। उत्तराखंड सरकार की ओर से बसों के किराए में शत-प्रतिशत छूट का ऐलान किया गया है। इस सुविधा के कारण आने वाले व्यय भार की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड के परिवहन आयुक्त को भी जानकारी दी गई है।
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।
रक्षाबंधन पर भद्रा योग का साया
रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा योग का साया है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का करीब एक घंटे और 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के मात्र 48 मिनट का ही मुहूर्त है। भारतीय प्राच्यविद्या सोसायटी के ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक उत्तराखंड में विशेष रूप से भद्रा का ध्यान रखा जाता है। इसलिए 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शाम को 8.50 बजे से 9.50 तक ही है। क्योंकि पूरे दिन भद्रा रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन नहीं होता है।
प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्णिमा एक घंटे के लिए है। किसी त्योहार को मनाने के लिए करीब तीन घंटे तक वह तिथि होनी चाहिए जो 12 को नहीं होगी, इसलिए 11 अगस्त को प्रदोष काल में राखी बंधन होगा। लेकिन 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.29 बजे से 5.17 बजे तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। शुक्ल यजुर्वेद ब्राह्मण 11 तारीख को दिनभर रक्षा अनुसंधान कर सकेंगे।