बगहा। बिहार के बगहा में पंजाब से भगाई गई लड़की को लेने के लिए पहुंची पंजाब पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और लड़की को पुलिस से छुड़वा लिया। इस घटना के बाद एएसआई घायल हो गए। वहीं पंजाब पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लड़की के अपहरण का मामला था दर्ज
The girl came to work and took away : जानकारी के मुताबिक, मामला बगहा के बथुवरिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के पास 20 जुलाई को लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बगहा के एक लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते लड़का लड़की को शादी करने के लिए भगाकर अपने गांव ले आया था। इसी दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की जांच की और लोकेशन के आधार पर एएसआई पृथ्वी राज सिंह लड़के के गांव आए थे। इसके बाद पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया, लेकिन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और लड़की को पुलिस से छुड़वा लिया।
पुलिस ने आरोपी की मां को किया गिरफ्तार
The girl came to work and took away : वहीं इस हमले में एएसआई पृथ्वी राज सिंह घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग शुरू हुआ था।