- बिहार में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, नशे का इंजेक्शन देकर चार दिनों तक गैंगरेप - May 15, 2024
- घूमने गए एक ही परिवार के चार बच्चे गंडक नदी में नहाने उतरे, डूबने से चारों की मौत, तीन के शव बरामद - May 15, 2024
- बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब बिना दाखिल-खारीज के भी बेचे जा सकेंगे जमीन! - May 15, 2024
शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सभी 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 12 नवंबर को एक चरण में ही हुई। राज्य में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही इस बार भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आइए तस्वीरों के जरिए राज्य की 10 वीवीआईपी सीट पर नजर डालते हैं।
राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा ने इस बार भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वे सराज विधानसभा सीट से मैदान में थे। शुरुआती रुझान में जयराम आगे हैं।
राज्य सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जसवन-प्रागपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। शुरुआती रुझान में बिक्रम आगे हैं।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य में 8 बार विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने 9वीं बार विधायक बनने के लिए दरंग विधानसभा सीट चुनी थी। शुरुआती रुझान में कौल सिंह पीछे हैं।
कद्दावर कांग्रेस नेता और मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को पार्टी ने हरोली विधानसभा सीट से मैदान उतारा था। शुरुआती रुझान में मुकेश आगे हैं।
हिमाचल प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री रहे राजीव सैजल को इस बार पार्टी ने कसौली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। शुरुआती रुझान में राजीव पीछे हैं।
राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राकेश सिंघा ने थेओग विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई थी। शुरुआती रुझान में राकेश पीछे हैं।
राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री रही सरवीन चौधरी को पार्टी ने इस बार शाहपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। शुरुआती रुझान में सरवीन आगे हैं।
राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खु को पार्टी ने नादौन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझान में सुखविंद्र आगे हैं।
राज्य सरकार में मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज को पार्टी ने इस बार कसुंप्टी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। शुरुआती रुझान में सुरेश आगे हैं।
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने इस बार शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट दिया है। शुरुआती रुझान में विक्रमादित्य सिंह आगे हैं।