बिहार में गंगा दशहरा के दिन पलटी नाव, 17 लोग नदी में डूबे, तलाश जारी

A boat capsized on the day of Ganga Dussehra in Bihar, 17 people drowned in the river, search for people continues
A boat capsized on the day of Ganga Dussehra in Bihar, 17 people drowned in the river, search for people continues
इस खबर को शेयर करें

पटनाः पटना के पास बढ़ इलाके में गंगा दशहरे के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। गंगा नदी में नाव पलटने से 17 लोग पानी में पानी में डूब गए। ये लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी। उमानाथ घाट के पास इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक नाव पलटने से मच गई भगदड़

हादसे के समय घाट पर बहुत भीड़ थी। लोग गंगा दशहरा मनाने आये थे। अचानक नाव पलटने से भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। लेकिन 6 लोग अब भी लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि लापता लोग जल्द ही मिल जाएंगे। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
रवि सिन्हा
लेखक के बारे में