प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दफन कर दी थी लाश, 3 महीने बाद मिला कंकाल

अंबिकापुर। शहर में किराए के मकान में रहकर काम कर रही एक किशोरी 3 महीने पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट उसके परिजन ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच करते हुए नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने उसकी हत्या (Girlfriend murder) कर शव नाले में दफन करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने बतौली के चिरंगा नाले के पास पहुंचकर युवती का शव बरामद किया। शव कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने मौके से किशोरी के कपड़े व कंकाल बरामद किए।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंजानी निवासी 17 वर्षीय किशोरी (Girlfriend murder) अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में सहेली के साथ रहकर काम करती थी। उसका परिचय लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससौली निवासी नाबालिग लडक़े से हुआ था। किशोर से उसकी मोबाइल पर बातचीत होती थी तथा उसके किराए के रूम में आना-जाना था।

3 अगस्त को किशोरी (Girlfriend murder) की सहेली अपने गांव गई थी। इसी बीच किशोर उससे मिलने आया। यहां किशोरी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर उसने कहा कि अभी हम दोनों नाबालिग हैं।

बात किसी तरह से खत्म होने के बाद किशोर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। दोनों बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। यहां से लौटने के दौरान किशोर ने उसकी गला दबाकर हत्या (Girlfriend murder) कर दी।

दो चट्टानों के बीच फेंक दी थी लाश
नाबालिग प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी (Girlfriend murder) ने उसका शव बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरंगा जंगल में नाले के पास दो चट्टानों के बीच फेंककर दफन कर दिया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट गया था।