फिरोजाबाद। युवती ने जिस युवक से सरकारी नौकरी के चक्कर में शादी की थी। वह प्राइवेट कर्मचारी निकला। इस सच्चाई को जानने के बाद भी वो शांत रही, लेकिन ससुराल वालों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया।
2025 में की थी शादी
मटसेना के गांव मोढ़़ा निवासी सुजाता ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को रवि कुमार निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रवि कुमार, सास मीरा देवी, ननद रीतू व सोनम और ननदोई दहेज में कार की मांग करने लगे।
बिचौलिए के रूप में ननद राधा उर्फ छोटी ने यह झूठ बोलकर शादी कराई थी कि रवि कुमार बैंक में सरकारी कर्मचारी है और बड़ी संपत्ति का मालिक है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पति रवि कुमार, सास मीरा देवी, ननद रीतू, सोनम, राधा और ननदोई रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।