- बिहार में स्कूलों की फिर बदली टाइमिंग; DM का नया आदेश, जानें नया टाइम टेबल - April 26, 2024
- आज देश भर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? जानें आपके शहर में क्या है रेट - April 26, 2024
- कॉन्स्टेबल पति ने मारा बड़े अफसरों को सैल्यूट, तो दिल को लगी बात… और फिर यूं IPS बनी दो बच्चों की मां - April 26, 2024
डेनवर। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को भीड़ के बीच बिना कपड़ों के टहलते देखा गया। इससे पहले पुलिस इस महिला को देखती वह साथी यात्रियों से बात करते हुए नजर आई। एयरपोर्ट पर मौजूद भीड़ में महिला लोगों से पूछ रही थी, ‘आप कैसे हैं?’, ‘आप कहां से हैं?’ तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और महिला को कंबल से ढकने की कोशिश करने लगे।
कंबल से कवर किए जाने के दौरान महिला हंस रही थी और पुलिसकर्मी उसे ढकने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना पिछले महीने की है। एक वीडियो में उसे 19 सितंबर को सुबह पांच बजे गेट ए-37 के पास टर्मिनल पर टहलते हुए देखा गया। KCNC-TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पुलिस ने कहा कि उन्हें नशे में धुत एक नग्न महिला के बारे में जानकारी मिली थी।
महिला को भेजा गया अस्पताल
पुलिस ने कहा कि देखने से लग रहा था कि महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि नशे में धुत नग्न महिला के बारे में पता चलते ही पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और भीड़ में घूम महिला की तलाश की। महिला को अज्ञात मेडिकल कारणों के चलते यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बिकीनी पहनकर एयरपोर्ट पहुंची महिला
इससे पहले मियामी एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब दृश्य को देखकर सभी हैरान रह गए थे। एयरपोर्ट परिसर में एक महिला बिकीनी और फेस मास्क पहनकर आ गई जिसे देखकर सभी चौंक गए। महिला का इंस्टाग्राम वीडियो ‘Humans of Spirit Airlines’ नाम के पेज से शेयर किया गया और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जब दोपहर में आप पूल पार्टी करें और 4 बजे आपकी फ्लाइट हो।’