यूपी की 8 सीटों पर सुबह 9 बजे तक ताबडतोड मतदानः पड गये इतने वोट

11.67 percent voting till 9 am in 8 seats of UP, lowest in Mathura.
11.67 percent voting till 9 am in 8 seats of UP, lowest in Mathura.
इस खबर को शेयर करें

UP Lok sabha chunav voting live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ समेत देश की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। यूपी की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़ तथा मथुरा आठ सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे तक मतदान केन्द्र के परिसर में जितने भी मतदाता लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट देने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की आठ सीटों पर कुल एक करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 मतदाता हैं। इसमें 90 लाख 26 हजार 51 पुरुष मतदाता तथा 77 लाख 50 हजार 356 महिला मतदाता एवं 791 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। दूसरे चरण में यूपी के कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल बीजेपी से प्रत्याशी हैं। अमरोहा से दानिश अली कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा भी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

UP Lok sabha chunav voting live: अलीगढ़ के टप्पल के गांव लालगढ़ी में बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार, धरने पर बैठे।

मेरठ मंडल में पहले चरण की तरह ही मतदान ट्रेंड दिखा। सुबह 7 से 9 बजे तक 10 से 12 प्रतिशत तक वोटिंग हुई।
मेरठ : 12.86%
बुलंदशहर: 10.68%
बागपत : 11.78 %

अमरोहा में 9 बजे तक लगभग 15 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत ऐसा रहा-
विधानसभा        मतदान प्रतिशत
1.मंडी धनौरा               14.90
2.नौगावां सादात          15.16
3.अमरोहा                   14.94
4.हसनपुर                   15.82
5.गढ़मुक्तेश्वर                13.76
योग                            14.92%

मथुरा लोकसभा क्षेत्र के कई गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अभी तक मतदान नहीं शुरू किया है। सौंख के बंडपुरा, गोवर्धन के मुखराई, मांट के पिहारी, सुरीर के इरोली, राया के नगला चिकन और भरऊगढ़, मांट की नंद नगरिया, नौझील के बसऊ अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। करीब 9:50 बजे मांट के विधायक राजेश चौधरी बसऊ पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर मतदान शुरू कराया।

अलीगढ़ में 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत मतदान
अमरोहा में 9 बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान
बागपत में 9 बजे तक 11.00 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर में नौ सुबह बजे तक 11.99 फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में सुबह नौ बजे 11.57 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में सुबह नौ बजे तक 10.67 फीसदी मतदान
मथुरा में सुबह नौ बजे तक 10.09 फीसदी मतदान
मेरठ में सुबह 9:00 बजे तक 12.28 फीसदी मतदान