Bajau Tribe: क्या आपने कभी ऐसे इंसानों के बारे में सुना है जिनका जमीन से कोई नाता नहीं है? न कोई पासपोर्ट, न कोई सरहद और न ही कोई पक्का मकान. हम बात कर रहे हैं ‘बजऊ’ (Bajau) लोगों की, जिन्हें दुनिया का आखिरी सच्चा समुद्री खानाबदोश कहा जाता है. इनका जन्म नाव पर होता है, ये समंदर की लहरों पर बड़े होते हैं और इनकी पूरी दुनिया नीले पानी के इर्द-गिर्द सिमटी है. इनकी शारीरिक क्षमताएं इतनी अद्भुत हैं कि इन्हें ‘ह्यूमन मरमिड’ कहना गलत नहीं होगा.
आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग बिना किसी ऑक्सीजन सिलेंडर या डाइविंग सूट के समंदर की गहराइयों में ऐसे घूम रहे हैं. जैसे वे अपने घर के आंगन में टहल रहे हों. ये लोग ‘बजऊ’ (Bajau) जनजाति के हैं. जिन्हें दुनिया का आखिरी ‘सी नोमैड्स’ यानी समुद्री खानाबदोश कहा जाता है. इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच फैले समंदर में रहने वाले इन लोगों की जिंदगी जमीन पर नहीं. बल्कि नावों और पानी पर बने लकड़ी के घरों में बीतती है.
न कोई देश, न कोई सरहद
बजऊ लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे किसी खास देश या सरहद से बंधे नहीं हैं. इनमें से बहुत से लोग नावों पर ही पैदा होते हैं और वहीं बड़े होते हैं. उनके लिए समंदर ही उनका घर है और रोजी-रोटी का जरिया भी. कई पीढ़ियों से ये लोग एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं. इसलिए इन्हें किसी एक देश का नागरिक कहना मुश्किल है.
कुदरती गोताखोर और सुपरपावर आंखें
बजऊ जनजाति के बच्चे बहुत छोटी उम्र से ही गोताखोरी शुरू कर देते हैं. अपने सरवाइवल के लिए वे 30 मीटर (लगभग 100 फीट) से ज्यादा गहरा गोता लगा सकते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि सैकड़ों सालों तक पानी में रहने के कारण इनका शरीर बदल गया है. इनकी आंखें पानी के नीचे बिल्कुल साफ देख सकती हैं. जबकि सामान्य इंसानों के लिए पानी के अंदर सब कुछ धुंधला होता है.
कान के पर्दे फोड़ने की दर्दनाक प्रथा
गहरे पानी के दबाव को झेलने के लिए बजऊ लोग बचपन में ही अपने कान के पर्दे फोड़ लेते हैं. यह सुनने में बेहद दर्दनाक लगता है. लेकिन ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि गहरा गोता लगाते समय पानी के दबाव से उन्हें तकलीफ न हो. हालांकि. इसकी वजह से बुढ़ापे तक वे काफी हद तक बहरे हो जाते हैं. पर समंदर में शिकार करने के लिए वे इसी तकनीक पर निर्भर हैं.
No Country, No Borders — Just Ocean: The Incredible Bajau Tribe…
This is the only "country" with no land borders.🌊
The Bajau people live their entire lives at sea, between Indonesia and Malaysia. Many are born on boats, grow up on water, and never truly belong to any nation -… pic.twitter.com/P6c3ucZJjc
— NancyH (@NancyH_60) April 7, 2026