अखिलेश यादव ने मां गंगा की गोद में की नेताजी का अस्थिविसर्जन-देंखे तस्वीरें

Akhilesh Yadav immersed Netaji in the lap of mother Ganga - see pictures
Akhilesh Yadav immersed Netaji in the lap of mother Ganga - see pictures
इस खबर को शेयर करें

कानपुर। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अंत्येष्टि के बाद सातवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव ने हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कीं। सैफई से सुबह वह चार्टर्ड विमान से पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत परिवारीजनों के साथ हरिद्वार गए और गंगा नदी में स्नान के बाद विधि विधान से नेताजी की अस्थियां प्रवाहित कीं। यहां देखिए- अंत्येष्टि से लेकर अस्थिविसर्जन की कुछ तस्वीरें…।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। दूसरे दिन 11 अक्टूबर को पैतृक ग्राम सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था और पूर्व मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुखाग्नि दी थी।