यूपी के इन जिलों में 48 घंटे भीषण कोहरा और ठंड का अलर्ट, बारिश के बाद इस तारीख से मिलेगी राहत

Alert of severe fog and cold for 48 hours in these districts of UP, after rain there will be relief from this date
इस खबर को शेयर करें

up rain alert: पूर्वी यूपी के जिले कोहरे की चादर में लिपट गए हैं। शुक्रवार को दिन में भी कोहरे का सितम जारी रहा। मौसम विभाग ने अगला दो दिन यानी शनिवार और रविवार को कोल्ड और फाग डे घोषित किया है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में कोहरे का सितम जारी रहा। बहराइच यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। अगले दो दिनों भीषण कोहरा के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। मतलब कोहरा इतना अधिक रहेगा की अधिकतम 50 मीटर दूर तक ही आप देख पाएंगे। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधान और सतर्क रहें।30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश होने जा रही है। उसके बाद कोहरा से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

imd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ आज पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भी कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने जा रही है। जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है। गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भीषण कोहरा दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही है।

IMD fog alert : इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम 9.7, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 22 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 24 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 27 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 22 न्यूनतम 9 अंबेडकर नगर में अधिकतम 23 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

IMd today weather update: यूपी में 31 तक मौसम घना कोहरा का रेड अलर्ट
प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। 30 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। 31 दिसंबर से मौसम बिगड़ने की संभावना है। नए वर्ष का स्वागत बारिश से हो सकता है।