पंचांग 24 अप्रैल : आज है शनि प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त और ध्रुव योग के बारे में

इस खबर को शेयर करें

आज शनि प्रदोष व्रत है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आज प्रात: 9.00 बजे से 10.30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि 24 अप्रैल 2021 शाम 7 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी जो समाप्त 25 अप्रैल 2021 रविवार शाम 04 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी।

शनि प्रदोष व्रत के दिन ध्रुव योग सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग लग जाएगा। मान्यता के अनुसार ध्रुव योग में किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है। लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। 24 अप्रैल, शनिवार, 2021, 04 वैशाख (सौर) शक 1943, 12 वैशाख मास प्रविष्टे 2078, 11 रमजान सन् हिजरी 1442, चैत्र शुक्ल द्वादशी सायं 7.18 बजे तक उपरांत त्रयोदशी, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 6.22 बजे तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 4.23 बजे तक उपरांत हस्त नक्षत्र, ध्रुव योग प्रात: 11.42 बजे तक, पश्चात व्याघात योग, बव करण। चंद्रमा प्रात: 11.56 बजे तक सिंह राशि में, उपरांत कन्या राशि में।